भूतपूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई

लुधियाना| भारतीय विद्या मंदिर उधम सिंह नगर में देश भूतपूर्व प्रधानमंत्री, राजनेता, कवि एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूरदर्शी नेतृत्व से राष्ट्रीय विकास में आर्थिक सुधार और शांति को बढ़ावा देने के प्रयासों में उनका उल्लेखनीय योगदान आज तक लाखों लोगों को प्रेरित कर रहा है। इस अवसर पर महान व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रिंसिपल सीमा गुप्ता ने अटल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए छात्रों को उनकी शिक्षाओं को अपनाकर अपना जीवन ईमानदारी व राष्ट्र निर्माण के निहित अर्पण करने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *