खाना नहीं बनाया तो पत्नी को मार डाला:गौरेला में कुल्हाड़ी से वार कर पति ने की हत्या; बेटे पर भी किया हमला

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक पति ने खाना न बनाने के विवाद में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना खोडरी चौकी क्षेत्र के फोकट पारा में हुई। आरोपी चेतन पनिका दोपहर को घर पहुंचा और पत्नी सुषमा से खाना बनाने को कहा। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में चेतन ने पास रखी कुल्हाड़ी से सुषमा पर हमला कर दिया। मां की चीखें सुनकर बेटा आर्यन दूसरे कमरे से दौड़कर आया। आरोपी पिता ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की। आर्यन वहां से भाग निकला। वह आसपास के लोगों के साथ लौटा तो देखा कि उसकी मां खून से लथपथ पड़ी थी और उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची खोडरी चौकी पुलिस ने आरोपी चेतन पनिका को गिरफ्तार कर लिया है। सुषमा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने घरेलू विवाद में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *