| तांदुला बांध किनारे काले सिर वाले बहुमुखी आईबिस पक्षियां आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वन विभाग के एसडीओ डी. बैस के अनुसार बहुमुखी आइबिस नदी के किनारे मीठे और खारे पानी के दलदल, झीलें और तालाब, खेतों, कचरा डंपिंग स्थल में नजर आते है। यह पक्षी दलदली भूमि के पास लकड़ियों, घास और धागे से घोंसला बनाता है। मध्यम आकार का जलपक्षी अपनी काली गर्दन और सिर, सफेद पंख और लंबी, नीचे की ओर मुड़ी हुई चोंच के लिए जाना जाता है। लंबाई 65-75 सेमी के आसपास होती है। शरीर सफेद रंग और सिर और गर्दन काले रंग का होता हैं। यह भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण-पूर्व एशिया (भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, भूटान, नेपाल) के कुछ हिस्सों में देखने को मिलते है।


