गढ़वा| अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंत में आर. पी. नर्सिंग कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने स्वस्थ रहने के लिए जंक फूड का बहिष्कार कर फल और हरी ताजी साग सब्जी सेवन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के पश्चात छात्र छात्राओं ने कहा कि मोटापा, हृदय रोग, डायबिटीज सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए हमें बाहर के जंक फास्ट फूड से बचना चाहिए। घर का भोजन अपनाते हुए फल-सब्जी का सेवन करना चाहिए। मौके पर कॉलेज के निदेशक डॉक्टर पातंजली केसरी, प्राचार्यल आदि थे।


