योग से कई बीमारियों पर पाया जा सकता है विजय: पीके दुबे

गढ़वा | अवधराज देवी ट्रस्ट द्वारा संचालित एआरडी पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर मे विभिन्न प्रकार के योग कराए गए। जिसमे विद्यालय के शिक्षक व छात्रों ने भाग लिया।विद्यालय की प्राचार्या आणिमा पांडेय के नेतृत्व में योग शिक्षिका नीतू कुमारी दूबे के द्वारा छात्रों के बीच ॐ की ध्वनि के साथ ही मैडिटेशन, सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपाल भारती, तडासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, त्रियक – तडासन, शीर्षासन आदि योग कराए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक पीके दुबे व प्राचार्या आणिमा पांडेय के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए निदेशक पीके दुबे ने कहा कि योग से विभिन्न प्रकार के बीमारियों पर विजय प्राप्त किया जा सकता है बशर्ते की इसे हम अपनी दिनचर्या में शामिल रखें। एकाग्रता और मन की शांति के लिए योग बहुत ही जरुरी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश से प्रारंभ यह योग आज विदेशों में भी अपना प्रभाव जमाया है, उसी की देन है कि आज 21 जून को सभी जगह बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने स्कूली बच्चों को योग से होने वाले विभिन्न प्रकार के फायदे के बारे में बताया। वही प्राचार्या आणिमा पाण्डेय ने उपस्थित छात्रों को योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि आज का यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाना तभी सार्थक होगा जब हम इसे नियमित करें। इस अवसर पर शिक्षक गुलाम सरवर अंसारी, राजीव कुमार दुबे, राजेश कुमार ठाकुर, आदर्श कुमार तिवारी, नीतू दुबे, रागिनी कुमारी, नीतू कुमारी, विभा कुमारी, शिवानी कुमारी, माल्या कुमारी, लाडली खातून आदि उपस्थित थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *