गढ़वा| भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के अध्यक्षता में अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम मथुरा बाँध के पास योग शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। योग शिक्षक विक्रम विश्वकर्मा और प्रदीप केशरी ने सभी को योग कराया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा आज के परिवेश में हर व्यक्ति को योग करना चाहिए।।तभी आप स्वस्थ निरोग रह सकते है। भाजपा नेता विनय चौबे ने कहा कि आज पूरा देश स्वस्थ और निरोग रहने के लिए योग कर रहा है। प्रतिदिन हर व्यक्ति को योगासन करना चाहिए। मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज विश्व योग दिवस के रूप मनाने के लिये पूरे भारतवासी से आह्वान किया गया। आज पूरा भारत नहीं पूरा विश्व योग कर रहा है।मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय चौबे, मुरलीश्याम सोनी, ब्रजेश उपाध्याय, यशवंत मिश्रा, कैलाश कश्यपआदिथे।


