रंका में भुजंगासन, पद्मासन समेत अन्य योग िक्रयाएं लोगों को िसखाई गईं

गढ़वा | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ए. बी. मॉडल विद्यालय के प्रांगण में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व योग प्रशिक्षक फैसल अहमद ने किया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की टीम, विद्यालय के निदेशक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास से हुई, जिसमें विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक बाकर अली ने कहा कि योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। यह एकाग्रता बढ़ाने और ऊर्जा के स्तर को सशक्त बनाने में भी सहायक है। योग दिवस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य रेणु कुमारी, शिक्षिका सुगंधा कुमारी, विभा कुमारी, एकता कुमारी, संगीता कुमारी, मनीषा कुमारी और आयोजनकर्ता फैसल अहमद की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में योग के प्रति रुचि जगाना और उन्हें दैनिक जीवन में इसे अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *