बठिंडा में नशा तस्करों के अवैध कब्जे ढहाए:बीडीए की जमीन पर बने मकानों पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद कार्रवाई

बठिंडा में आज नशा तस्करों के अवैध कब्जा पर बुलडोजर चला है। नशा तस्करी के लिए कुख्यात धोबियाना बस्ती में आज सिविल प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। बठिंडा विकास प्राधिकरण (बीडीए) की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए दो मकानों को ढहा दिया गया। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में दो मकान गिराए जा चुके हैं। जिन लोगों के मकान गिराए गए हैं, उनके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। एसपीडी जसमीत सिंह ने बताया कि सरकार के अभियान के तहत नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीएम बलकरण सिंह माहल ने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों को लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पहले कर्मचारियों की कमी के कारण अवैध कब्जे हुए। अब अगर कोई अवैध कब्जा करता है तो संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। पंजाब सरकार धोबियाना बस्ती में नशा तस्करी और अवैध कब्जों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। यह क्षेत्र बठिंडा में ड्रग हॉटस्पॉट के रूप में जाना जाता है। बीडीए ने पहले ही अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी कर दिए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *