कालिका धाम में भक्तों ने श्रद्धापूर्वक किया हवन यज्ञ

भास्कर न्यूज | जालंधर कालिका धाम, किशनपुरा में भक्तों की ओर से दुख निवारण चंडी महायज्ञ का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। इसमें धाम के आचार्य इंद्रदेव ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाई‌ं। उन्होंने भक्तों को कहा कि हवन यज्ञ करने से हर प्रकार के दोषों का निपटारा किया जा सकता है। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए देश में विद्वान लोग यज्ञ किया करते थे। तब हमारे देश में कई तरह के रोग नहीं होते थे। शुभकामना, स्वास्थ्य एवं समृद्धि इत्यादि के लिए भी हवन किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *