छत्तीसगढ़ की बेटी चीन में खेलेंगी एशिया वुमेन्स साफ्टबॉल:CM साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई; 1.70 लाख की मिली आर्थिक मदद

जांजगीर चांपा जिले की शालू डहरिया को अपना हुनर दिखाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच मिला है। चाइना में आयोजित एशिया वुमेन्स साफ्टबॉल प्रतियोगिता में शालू भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉल कर उन्हें बधाई दी है। बता दें कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 1.70 लाख रुपए की जरूरत थी। आर्थिक तंगी के कारण शालू ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लिया। CM के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शालू को 1.70 लाख रुपए का चेक सौंपा है। शालू ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुई कहा अब उनका सपना साकार होगा और उन्होंने अपना बेस्ट प्ले दिखाते हुए इंडिया को गोल्ड मेडल दिलाने का प्रयास करने का भरोसा दिलाया। बता दें कि यह कॉम्पिटिशन 14 से 21 जुलाई तक चीन के जियान शहर में होगा। 12 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा पामगढ़ नगर पंचायत की रहने वाली शालू मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। उन्होंने 8वीं कक्षा से साफ्टबॉल खेलना शुरू किया। कॉलेज के दूसरे वर्ष में पहुंचते-पहुंचते शालू 12 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं और एक स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। CG से 2 खिलाड़ी का चयन जांजगीर कलेक्टर ने 22 जून की सुबह शालू को ऑफिस बुलाया। पामगढ़ विधायक शेष राज हरवंश और शालू के परिजनों की मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई। इस दौरान गया। छत्तीसगढ़ से इस प्रतियोगिता के लिए दो महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। अब सपना होगा साकार – शालू डहरिया की मां शालू डहरिया की मां ने बताया कि उसका एक की छोटा सा ब्यूटी पार्लर है और पति प्राइवेट सुरक्षा कर्मी है। बेटी की जिद और जूनुन के कारण उसके खेलने के लिए पूरी छुट दी गई थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मैच मे चयन होने के बाद आर्थिक तंगी ने परिवार को निराश कर दिया था, लेकिन राज्य सरकार ने उनकी गुहार सुन ली और अब उनका सपना साकार हो पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *