राजनांदगांव| पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून पर सभी बूथों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने जिला संयोजक किशुन यदु को बनाया गया है, सहसंयोजक रामकुमार गुप्ता एवं जैन कुमार मेश्राम को बनाया गया है। इसी प्रकार मंडलों के संयोजक, सह संयोजक बनाए गए हैं जिसमें राजनांदगांव उत्तर मंडल संयोजक चंद्रभान जंघेल, सहसंयोजक विनोद भारती, दक्षिण मंडल संयोजक रवि साहू, सह संयोजक प्रवीण शुक्ला, राजनांदगांव ग्रामीण पूर्व मंडल संयोजक गोविंद देवांगन, सह संयोजक नील निर्मलकर, राजनांदगांव ग्रामीण पश्चिम मंडल संयोजक बलराम निर्मलकर, सह संयोजक हेमदीप साहू को बनाया गया है।