दिव्यांग इक्विपमेंट्स वितरण कैंप का शुभारंभ:पहले दिन 529 दिव्यांगजनों को इक्विपमेंट्स बांटे, 3 दिन और चलेगा कैंप

राजस्थान सरकार के एक साल पूरे होने और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर दिव्यांग इक्विपमेंट्स वितरण कैंप की शुरुआत हुई। यह कैंप चार दिन चलेगा। कैंप में 2400 से भी ज्यादा दिव्यांगों को इक्विपमेंट्स दिए जाएंगे। इसके अलावा कुछ दिव्यागों के लिए हाथ-पैर भी बनाए जा रहे हैं। यह आयोजन विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और श्री भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति की ओर से किया जा रहा है। आज पहले दिन 529 दिव्यागजनों को उनके उपकरण दिए गए है। स्टेशन रोड स्थित श्री केसरिया जी जैन धर्मशाला में दिव्यांग इक्विपमेंट्स वितरण कैंप का गुरुवार को शुभारंभ हुआ है। यह कैंप 15 दिसंबर तक होगा। इस चार दिवसीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का शुभारम्भ श्री श्री 1008 विनोद यति महाराज, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बाडोली और उद्योगपति नरेन्द्र चोरड़िया द्वारा किया गया। अगस्त महीने में आरम्भ कई दिव्यांगजनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका था। आज गुरुवार सुबह सभी पात्र आवेदक अपने डॉक्यूमेंट्स के साथ कैंप में पहुंचे। घर-घर जाकर देंगे इक्विपमेंट्स इस दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सभी दिव्यांगजनों से मिलकर उनके हालचाल पूछे। विधायक आक्या ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन और सरकार को एक साल पूरे करने पर यह शिविर लगाया गया है। इस चार दिनों के कैंप में 2400 इक्विपमेंट्स बांटे जाएंगे। जो दिव्यांग इस शिविर में आने में असमर्थ रहेंगे उन्हें आगामी दिनों में उनके घर-घर जाकर उपकरण दिए जाएंगे। शिविर संयोजक रवि विराणी ने बताया कि चार दिवसीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में पात्र दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए कई काउंटर लगाए गए हैं। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। शिविर में विभाग के उप निदेशक अशिन शर्मा ने पहुंचकर दिशा-निर्देश दिए। आज 529 उपकरण बांटे गए शिविर संरक्षक अनिल ईनाणी ने बताया कि शिविर के पहले दिन गुरूवार को 30 जयपुर फुट, 12 कृत्रिम हाथ, 91 कैलीपर, 40 बैसाखी, 139 कान की मशीन, 45 व्हीलचेयर, 85 ट्राई साईकिल, 5 ब्लाईंड स्टिक, 2 कृत्रिम पैर, 78 बुजुर्ग छड़ी सहित 529 दिव्यांगजनों को उपकरण निशुल्क बांट कर लाभान्वित किया गया। श्री भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति के अजमेर संभाग कोर्डिनेटर सुरेश मेहरा ने बताया कि शिविर में गोद में लाओ, चलाकर ले जाओ की तर्ज पर जयपुर फुट लगाए गए। शिविर में डाॅ. हसंराज शर्मा, डाॅ. रंजन नश्कर, डाॅ. विनोद शर्मा, डाॅ. सुफियान खान आदि ने मदद की। इस अवसर पर सीकेएसबी चैयरमेन लक्ष्मण सिंह खोर, पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, भरत जागेटिया, तेजपाल रेगर, ओमप्रकाश शर्मा, राजन माली सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *