सुशासन दिवस पर पामगढ़ में अटल परिसर निर्माण का हुआ भूमिपूजन

भास्कर न्यूज |पामगढ़ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया है। जिसमें नगर पंचायत पामगढ़ ने अटल जी का मूर्ति स्थापना कार्य का भूमिपूजन किया। जिसकी कुल लागत राशि 19.95 लाख रूपए और 8 फुट ऊंची मूर्ति स्थापना किया जाएगा। जो कि प्रदेश स्तरीय छत्तीसगढ़ शासन की ओर से वर्चुअल भूमिपूजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व मंत्री अरूण साव नगरीय प्रशासन विभाग की गरिमामय उपस्थिति से पूरे प्रदेश भर में भूमिपूजन कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर तेरसराम यादव, तविन्दर पाल गांधी, यशवंत साहू, धनंजय ठाकुर, ब्यास वर्मा, रमेश खरे, देवचरण खांडे, शशीप्रताप टांडे, भोला थवाईत, विश्वनाथ गढ़वाल, त्रिशंकु साहू, मनोज घोष आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *