फाजिल्का में किसान की बाइक में घुसा सांप:खेत जाने पर हैडलाइट से बाहर दिखा, साथियों को बुलाकर किया रेस्क्यू

फाजिल्का के गांव चिमने वाला में एक सांप किसान के बाइक में इंजन के रास्ते टंकी के नीचे दाखिल हो गया l किसान बाइक पर बैठकर खेत पहुंचा तो हेडलाइट के रास्ते बाहर निकले सांप को देख किसान घबरा गया। मौके पर अन्य लोगों को बुला उसे रेस्क्यू किया। जानकारी देते हुए गांव चिमनेवाला के सरपंच कृष्ण सिंह ने बताया कि उनके गांव के रहने वाला सुखचैन सिंह जो अपने बाइक पर सवार होकर खेतीबाड़ी के लिए खेत गया था l जहां पहुंचकर उसने देखा कि उसके बाइक के नीचे इंजन और पेट्रोल की टंकी के बीच सांप फंसा हुआ था l खेत में साथियों को बुलाया बाइक के हेडलाइट के रास्ते बाहर निकले सांप को देख वह घबरा गया l जिसके बाद उसने मौके पर खेत में अपने अन्य साथियों को बुलाया l जिनकी मदद से सांप को बाइक के इंजन और टंकी से होते हुए हैडलाइट के जरिए बाहर निकाल रेस्क्यू किया गया l सरपंच का कहना है कि गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *