अंबेडकर पर अमित शाह की टिप्पणी का किया विरोध

जांजगीर| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव आंबेडकर के बयान पर राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेसी जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता मोहम्मद इब्राहिम मेमन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। मेमन ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर न केवल संविधान निर्माता थे, बल्कि उन्होंने सदियों से शोषित और वंचित समाज के लिए सामाजिक न्याय और समानता की नींव रखी। उनके प्रति अपमानजनक बयान देना न केवल संविधान का अपमान है, बल्कि यह दलितों और पिछड़ों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने भाजपा की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पार्टी शुरू से ही दलित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के प्रति संवेदनहीन रही है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी समानता और सामाजिक न्याय के खिलाफ काम कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *