6.30 करोड़ रु. के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

भास्कर न्यूज | प्रतापपुर विधानसभा के मंडल प्रतापपुर में भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप मे मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र के विकास के लिए कुल 6 करोड़ 30 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। जिसमें आर्टिडोरियम 2 करोड़ 60 लाख , महतारी सदन धोंधा और केवरा में नगर पंचायत में अटल परिसर 20 लाख, नगर पंचायत कार्यालय 93 लाख, मंगल भवन वार्ड क्रमांक 13 में 97 ब्लॉक अन्य विकास कार्य 58 लाख का भूमि पूजन किया गया। विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते ने सभी कामों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शकुंतला सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला, तथा इस अवसर पर इन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर हैं कार्य बड़ा हो या छोटा करोड़ों की सौगात प्रतापपुर नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्र को मिली है, जिससे इलाके का विकास होगा। इस दौरान पार्षद अरविंद जायसवाल ने सभी लोगों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल, पूर्व अध्यक्ष अक्षय तिवारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रजनी मुकेश तायल, नगर पंचायत अध्यक्षकंचन सोनी के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *