नए साल का आगमन कड़ाके की ठंड के साथ

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर नए साल का आगाज कड़ाके की सर्दी के साथ होगा। हालांकि इन दिनों बादल छाने की वजह से ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। इस सप्ताह बादल आने के साथ-साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। ऐसा 27 दिसंबर से एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। ऐसे में आखिरी सप्ताह में ठंड जोर पकड़ेगी। सिस्टम बनने की गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। इसका अंदाजा दिन के बढ़े हुए तापमान से लगाया जा सकता है। नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ होगा, जबकि अधिकतम तापमान अभी सामान्य से ऊपर चल रहा हैं। बीते मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं आने वाले दो दिन शुक्रवार तक तापमान 28 डिग्री पर होगा। जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर रहेगा। शनिवार को बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिसके बाद तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की जाएगी। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट के साथ 23 और न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री की गिरावट आएगी। वही इसके बाद तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। दिसम्बर महीने के अंत तक न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री पर पहुंच जाएगा। जिसके बाद क्षेत्र में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अभी दो दिन मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। इसके बाद बादल आना शुरू होगा, जिसके बाद बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिक एएम.भट्‌ट के मुताबिक, दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सर्दी सताएगी, तो वहीं नए साल में भी कड़ाके की सर्दी देखने को मिल सकती है। अभी हवाओं का रुख बदला हुआ है। दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रहीं हैं इससे दिन के तापमान बढ़ा हुआ है। अंतिम सप्ताह में बारिश देखने को मिलेगी। शहर में ढलते सूर्य का नाजारा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *