राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरूवार को जयपुर में अमर जवान ज्योति ( जनपथ )पर ‘ रन फार विकसित राजस्थान 2024 ‘ का आयोजन किया गया जिसमें एस.वी.पब्लिक स्कूल के एन.सी.सी कैडेट्स ने भाग लिया। मुख्य मंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन में लगभग 1000 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में युवा व खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड, विधायक गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव सुधांशु पंत व राज्य क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष नीरज के. पवन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा ने अन्तर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं को सम्मानित किया। मैराथन में कैडेट्स ने पूरे उत्साह से बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनका उत्साह देखते ही बनता था। इस मैराथन में भाग लेने का उद्देश्य स्टूडेंट्स में शारीरिक स्फूर्ति और अनुशासन के प्रति चेतना जागृत करना था। स्कूल की प्रिंसिपल अल्पा मालविया ने कैडेट्स के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और इसी तरह जीवन में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।


