मोतीराम मेहरा की शहादत को याद कर गर्म दूध का लंगर लगाया

समेजा कोठी| स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ग्रामीणों के सहयोग से बुधवार को अमर शहीद बाबा मोतीराम मेहरा की शहादत की याद में बस स्टैंड पर गर्म दूध का लंगर लगाया। सुबह 8 बजे से ही संगत सेवा भाव से सेवा कार्य में जुट गई थी। सेवादारों ने रोडवेज बस सहित अन्य राहगीर संगत को गर्म दूध पिलाया। बाबा मोती राम मेहरा गुरु गोबिंद सिंह के एक समर्पित शिष्य थे। जिन्होंने अपनी जान को जोखिम में डालकर बहुत ही नाटकीय तरीके से ठंडा बुर्ज में प्रवेश किया और माता गुजरी व बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को तीन रातों तक दूध परोसा। उन्हें सरहिंद के मुगल गवर्नर वजीर खान ने नजरबंद रखा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *