29 से गिरेगा पारा, साल की विदाई व नए साल का जश्न बढ़ी ठंड में मनेगा

पंकज सिनहा | जामताड़ा आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच बुधवार को चौथे दिन ठंड से थोड़ी राहत महसूस हुई। जामताड़ा जिले में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह में पेड़ पौधों और घास में ओस की बूंदें नजर आईं। कहीं-कहीं 8 बजे तक कुहासा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इन दिनों बारिश की संभावना कम ही है, लेकिन ठंड बढ़ी हुई महसूस होगी। 29 दिसंबर से पारा लुढ़कने लगेगा। न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री के बीच रहेगा। इस दौरान शीतलहर चलने की आशंका जताई जा रही है। यानी जामताड़ा शहर वासी बड़ी हुई ठंड के बीच इस साल की विदाई करेंगे और नए साल का जश्न कंपकपाते हुए ठंड में ही मनाएंगे 26 दिसंबर 28°/ 15° 27 को 28°/14° 28 को 27°/17° 29 को 27°/16° मौसम विभाग के जानकार ने बताया कि 27 और 28 दिसंबर को जामताड़ा जिले में आसमान पर बादलों की आवाजाही रहेगी। यह स्थिति 29 दिसंबर तक रहेगी उसके बाद तापमान गिरने लगेगा। जामताड़ा जिले में हर साल तकरीबन 31 दिसंबर और 1 जनवरी को काफी ठंड रहती है। इन दिनों अगर आप सर्दियों की छुट्टियों में बिहार जाने की सोच रहे हैं तो वहां आपका सामना घने कोहरे से हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ से ठंडी और अरब सागर से गर्म हवाएं एकसाथ आने से बिहार और इससे सटे क्षेत्रों में घना कोहरा बन सकता है। हालांकि, झारखंड में इसका प्रभाव कम ही दिखेगा। बिहार जाने पर घने कोहरे से हो सकता है सामना 27 तक सुबह में दिख सकता है कोहरा मौसम विभाग ने 27 दिसंबर तक जिले में कोहरा या धुंध रहने और उसके बाद आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना जताई है। 28 दिसंबर को पूरे दिन और 29 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 दिसंबर को आसमान साफ हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *