बसंत नारायण | दारू बसोबार के मनोरम शिवशक्ति धाम में सालों भर पहुंचते है सैलानी दारू प्रखंड के प्राकृतिक संरचनात्मक दृष्टि से बहुत ही रोमांचक है । प्रखंड के पूर्वी व व पश्चमी भाग में दो नदियां सिवाने व कोनार नदी कलकल प्रवाहित होती है। इसके अलावे भी कंजिया नदी , घाघरा नदी की मनोहारी छटा भी लोगो को अपनी ओर आकर्षित करते है। प्रखंड के इन स्थानों की रोमांचक व मनोहारी दृश्य को न केवल दिसम्बर व जनवरी माह में बल्कि सालों भर अपनी ओर आकर्षित करता है। इन स्थानों में पहली जनवरी को उमड़ती है सैलानियों की भीड़ प्रखंड के दारू पंचायत के एनएच 522 पर बैंक मोड़ से 3.20 किमी पर स्थित बसोबार शिवशक्ति धाम अति ही मनोरम दृश्य है।जहाँ सालों भर लोग यहां पहुंचते है।यह वर्षा ऋतु में बाढ़ आने पर यहाँ का दृश्य और ही मनोरम व रोमांचक हो जाता है। पिपचो के पास सिवाने नदी पुल के पास , चूल पखना में पहली जनवरी को दारू प्रखंड के अलावे टाटीझरिया प्रखंड के कई गांव के लोग काफी संख्या में पहुंचते है। कंजिया नदी में का दृश्य भी अतिरमणीय है। कंजिया नदी पर पहुंचने के लिए झुमरा डिपू चौक से 6 किमी कंजिया गावों पहुंचने के बाद 1 किमी कंजिया नदी पहुंच कर इस स्थान पर लोग आनंद लेते है।वहीं सोनडीहा के पास चौंढी नदी,कोनार नदी में पहली जनवरी को काफी भीड़ उमड़ती है।


