मोहम्मदगंज में केंद्रीय विवि खोलें, पड़ोसी राज्यों के छात्रों को होगा लाभ

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज मंत्री ने बुधवार को पूर्व मध्य रेलवे के गढ़वा रोड सोननगर रेल खंड के मोहम्मदगंज भीम चूल्हा के समीप थर्ड लाइन के निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया। इसके बाद मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन में अधिकारियों से यात्रियों की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ट्रेन के आवागमन समेत कई बिंदुओं पर भी चर्चा की। इस मौके पर लोगों ने मंत्री को मांग पत्र सौंपकर कहा कि शैक्षणिक दृष्टिकोण से पिछड़े हुसैनाबाद अनुमंडल की उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना की सैकड़ों एकड़ अनुपयोगी भूमि पर झाड़ियां उगी हैं। यहां नया केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने की प्रस्तावित योजना के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। केंद्रीय विवि खोले जाने की उच्च शिक्षा का सकल नामांकन अनुपात (जीआईआर) राष्ट्रीय औसत से कम है। मानक को पूरा करता है। मोहम्मदगंज में केंद्रीय विवि खोले जाने से पलामू और गढ़वा जिला के अलावा बिहार के औरंगाबाद, रोहतास और छतीसगढ़, उत्तरप्रदेश के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा मिल सकती है। इससे पलामू जिला का विकास भी होगा। मौके पर जिप सदस्य अंजू देवी, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद सिंह, समाजसेवी अश्वनी सिंह, कमला देवी, ममता देवी, राजद नेता मनोज कुमार सिंह, अंचल पदाधिकारी रणवीर कुमार, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस पल व स्थानीय लोगों उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *