रघुवर दास कल भाजपा की सक्रिय राजनीति में एंट्री करेंगे

संगठन में अब बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा में अपनी दूसरी पारी खेलने के लिए तैयार हैं। वे शुक्रवार को भाजपा की सक्रिय राजनीति में एंट्री करेंगे। ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद अब वे गुरुवार दोपहर करीब दो बजे रांची पहुंचेंगे। शुक्रवार सुबह वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश सदस्यता अभियान संयोजक राकेश प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। संगठन की ओर से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी हो रही है। पार्टी में अगली भूमिका संबंधी सवाल पर रघुवर दास ने कहा कि मेरी भूमिका पार्टी तय करेगी। मैं मजदूर परिवार से आता हूं। 1980 में भाजपा का सदस्य बन कर बूथ स्तर से लेकर मंडल, प्रदेश और फिर राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का काम किया। पांच साल तक मुख्यमंत्री के रूप में झारखंड की जनता की सेवा की। सदस्यता ग्रहण करने के बाद संगठन मुझे जो भी निर्देश देगा, उसी के अनुरूप काम करेंगे। मैं पार्टी का सिपाही हूं। पार्टी ने मुझे अब तक जो भी दायित्व सौंपा है, उसका शत-प्रतिशत पालन किया है। आगे भी उसी समर्पण भाव से काम करेंगे। राज्यपाल पद छोड़ने के बाद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे रघुवर ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के दूसरे दिन बुधवार को रघुवर दास पुरी पहुंचे। उन्होंने जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि राजनीति में उनकी आगे की भूमिका पर भाजपा फैसला लेगी। ओडिशा में उनका अनुभव सुखद रहा। ओडिशा उनके लिए यादगार रहेगा। वे ओडिशा के लोगों के जुनून को सलाम करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2036 में ओडिशा अपने गठन के 100 साल पूरे करेगा तो वह विकसित राज्य के तौर पर अपनी पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओडिशा में डबल इंजन की सरकार गरीबों के विकास के लिए काम कर रही है। रघुवर दास को लेकर 3 संभावनाओं पर चर्चा बैठक में भाग लेने दिल्ली गए बाबूलाल मरांडी: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार को दिल्ली गए। सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक में वे भाग लेंगे। इस दौरान वे पार्टी के वरीय नेताओं के साथ मुलाकात भी करेंगे। रघुवर आज रांची आएंगे, कल भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष : रघुवर दास को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की भी चर्चा है। जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष की खोज जारी है। संभावना है कि दो बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके रघुवर दास पर संगठन दांव खेल सकता है। राष्ट्रीय महामंत्री : उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाने की भी बात सामने आ रही है। कुछ लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री का अनुभव होना बहुत सहयोग करता है। इन तीनों संभावनाओं के बारे में पार्टी आरएसएस के केंद्रीय पदाधिकारियों से सहमति चाहेगी। प्रदेश अध्यक्ष : रघुवर दास के बारे में पहली संभावना है कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। विधानसभा चुनाव में पार्टी के लचर प्रदर्शन को देखते हुए संगठन एक बार फिर रघुवर दास को अध्यक्ष पद की कुर्सी सौंप सकता है। इसके पहले भी वे प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *