अटलजी के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार: मरांडी

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष की बुधवार को शुरुआत हुई। भाजपा ने पूरे प्रदेश में इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाया। अधिकतर बूथों पर कार्यकर्ताओं ने अटलजी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। प्रदेश कार्यालय में अटलजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया। इससे पूर्व विधानसभा परिसर स्थित अटलजी की आदमकद प्रतिमा पर बाबूलाल मरांडी, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राकेश प्रसाद आदि नेताओं ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। सभी जिलों में गोष्ठियां हुईं। रांची महानगर भाजपा द्वारा अटल वेंडर मार्केट में आयोजित विचार गोष्ठी को बाबूलाल मरांडी ने संबोधित किया। कहा- अटलजी के सपनों को नरेंद्र मोदी सरकार साकार कर रही है। अटलजी हृदय से कोमल, लेकिन विचारों के दृढ़ थे। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते गांव, गरीब, किसान को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। स्वाभिमानी भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया। उनका हृदय कोमल था, पर वे विचारों के प्रति दृढ़ थे बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता अटलजी से प्रेरित होकर समाज जीवन में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उनका हृदय कोमल था, लेकिन मां भारती की सेवा में वे विचारों के प्रति दृढ़ थे। उन्होंने सत्ता के लिए कभी भी विचारों से समझौता नहीं किया। पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत की राजनीति को नई दिशा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *