नए साल में रशियन डांसर के ठुमके पर झूमेगी रांची:डीजे के हाई वोल्टेज म्यूजिक पर होगा डांस, पहली बार मास्क पार्टी भी

रांची क्लब : रांची क्लब में 31 की रात को खास प्रोग्राम होगा, जिसमें सिर्फ मेंबर ही भाग ले सकते हैं। यहां इंट्री फ्री है। म्यूजिकल नाइट के साथ स्पेशल फूड होंगे। रांची | साल 2024 की विदाई और 2025 के स्वागत के लिए शहर के सभी क्लब, होटल, रेस्ट्रों, बैंक्वेट हॉल और लाउंज तैयार हैं। दिल्ली, मुंबई, गैंगटॉक, गोवा के डीजे के साथ रशियन डांसर का परफॉर्मेंस खास होगा। कोलकाता के डांसर के मूव्स पर भी लोग झूमेंगे। अनलिमिटेड वेज-नॉन वेज फूड में देश व विदेश के कुजिन खास होंगे। कंट्री क्रिकेट क्लब : जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम स्थित कंट्री क्रिकेट क्लब के हैंगिंग गार्डन में 31 दिसंबर को गोवा की मशहूर रशियन डीजे मोलिना सबको झुमाएंगी। भुनेश्वर के मशहूर द क्रैक बैंड खास होगा। यहां मेंबर्स व उनके गेस्ट की ही इंट्री है। करीब 1000 लोग आएंगे। टिकट रेट 600 रुपए है। बिशु पैलेस : इवेंट ब्लिस ओबरिया, हटिया स्थित बिशु पैलेस में न्यू ईयर ईव पार्टी ‘मास्करेड-25’ खास होगा। यहां झारखंड की पहली मास्क पार्टी होगी। इंट्री गेट पर अलग-अलग मास्क दिए जाएंगे। इसमें म्यूजिक, फूड, आतिशबाजी होगी। डीजे डैट्रिक्स पुणे से आएंगे। रेट 999 रु हैं। करीब 1000 लोग होंगे। कार्निवल बैंक्वेट हॉल : कार्निवल बैंक्वेट हॉल में स्पेशल डीजे नाइट का आयोजन किया जा रहा है। ऑर्गेनाइजर अमित सोनी ने बताया कि यहां डीजे की धुन में गेस्ट थिरकेंगे। रशियन बेली डांस आकर्षण का केंद्र होगा। नाइटमेयर बैंड गैंगटॉक से आएंगे। 599 में सिंगल इंट्री व कपल इंट्री 1399 रुपए में है। करीब 2500 लोग यहां रहेंगे। जिमखाना क्लब : रांची जिमखाना क्लब के जीएम सुभाष झा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी म्यूजिकल नाइट होगा। टेक्नो डीजे की धुन पर सभी थिरकेंगे। फिल्पसाइड डीजे व डीजे नेत्रा मिलकर म्यूजिक में कमाल करेंगे। स्पेशल फूड में कॉन्टिनेंटल खास होगा। इसमें सिर्फ क्लब के मेंबर और उनकी फैमिली भाग ले सकते हैं। मेंबर के लिए सिर्फ 1000 रुपए है, वहीं गेस्ट कपल के लिए 3000 रुपए रेट है। करीब 2500 लोग आएंगे। होटल रेडिसन ब्लू : होटल रेडिसन ब्लू के ग्रैंड बॉल रूम में ‘जबरदस्त बैंड’ का परफॉर्मेंस खास होगा। असिस्टेंट डायरेक्टर फूड एंड बेवरेज आनंद सेठ ने बताया कि यहां लाइव डीजे व डांस खास होगा। कोलकाता की डांसर दीपशिखा घोष व मयूराक्षी गांगुली आएंगी। इंडियन, एशियन व कॉन्टिनेंटल फूड खास होंगे। वहीं, वाटरफ्रंट रेस्ट्रों में आदिशक्ति द बैंड का परफॉर्मेंस होगा। कपल रेट 12999 रुपए है। करीब 700 लोग रहेंगे। होटल लीलैक सरोवर पोर्टिको : होटल लीलैक सरोवर पोर्टिको में ‘ग्लैम नाइट-2025’ होगा। कौशिक दत्ता ने बताया कि रशियन डांसर के ठुमके पर लोग थिरकेंगे। यहां एरियल व पोल डांस भी होगा। मुंबई के डीजे मून के म्यूजिक पर सभी थिरकेंगे। कपल रेट ~7999 व अकेली महिला का 4499है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *