बठिंडा में महिला को एसएचओ की धमकी:नशा तस्करों की एसएसपी को दी थी शिकायत, भाई पर भी NDPS केस

बठिंडा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ आवाज उठाने वाली एक महिला ने पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कमलजीत कौर ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बताया कि रामपुरा सिटी थाने के एसएचओ बूटा सिंह ने नशा तस्करों के सामने उनका नाम उजागर कर दिया है। सीएम ने किया था पहचान छिपाने का वादा जानकारी के अनुसर महिला कमलजीत कौर ने बताया कि उन्होंने रामपुरा इलाके में नशे की बिक्री के बारे में एसएसपी अमनीत कौंडल को लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद एसएचओ बूटा सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकियां दी। महिला ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशा तस्करों की सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का वादा किया था। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग मामले में एसपीडी जसमीत सिंह ने एक अहम खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता महिला के भाई पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। महिला का कहना है कि अगर उसके भाई को पकड़ा जाता है, तो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाए। पीड़िता ने बठिंडा के डीआईजी हरजीत सिंह और मुख्यमंत्री भगवंत मान से धमकी देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि वे पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *