अगले महीने में जोधपुर-दिल्ली की 8 ट्रेनें रद्द:दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर 20 से 28 जुलाई तक चलेगा इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग का काम

अगले महीने जुलाई के लास्ट वीक में जोधपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा। 20 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग का काम चलने की वजह से जोधपुर-दिल्ली रूट की 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस परिवर्तन के कारण नागौर जिले के गोटन, मेड़ता रोड जंक्शन, रैण, डेगाना जंक्शन, मकराना जंक्शन, छोटी खाटू, कुचामन सिटी, डीडवाना, नावां सिटी और लाडनूं स्टेशन से सफर करने वाले रेलयात्री प्रभावित होंगे। तकनीकी कार्य के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इस तकनीकी कार्य के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। 5 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *