कोंडागांव में अवैध सागौन लकड़ी जब्त:प्रेमनगर में छापेमारी, 5 लाख की सागौन चिरान पकड़ी गई, आरोपी फरार

कोंडागांव वन विभाग ने सोमवार को प्रेमनगर में अवैध सागौन लकड़ी के खिलाफ कार्रवाई की। वनमंडलाधिकारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में विभाग की उड़नदस्ता और विशेष टीम ने डीएनके कॉलोनी में छापा मारा। प्रेमनगर निवासी कृष्णपद विश्वास के घर से 17 नग सागौन चिरान और एक सागौन लट्ठा बरामद किया गया। चिरान की मात्रा 0.153 घन मीटर और लट्ठे की मात्रा 0.081 घन मीटर है। जब्त की गई लकड़ी की बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपये है। छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार वन विभाग ने मौके पर पीओआर क्रमांक 18487/21 के तहत अपराध दर्ज किया। छापेमारी के दौरान आरोपी कृष्णपद विश्वास मौके से फरार हो गया। विभाग ने न्यायालयीन कार्रवाई शुरू कर दी है। वन अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई लकड़ी तस्करी रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ऐसी छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन रक्षक, उड़नदस्ता दल और अन्य विभागीय कर्मचारी शामिल थे। इस कार्रवाई से शहर के लकड़ी तस्कर सकते में हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *