रायगढ़ के राजमहल से घुसा 5 फीट लंबा सांप:सर्परक्षक की टीम ने किया रेस्क्यू, राज परिवार को सांप के बारे में दी जानकारी, सुरक्षित छोड़ा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कई प्राजाति के सांप पाए जाते हैं और अक्सर सर्परक्षक समिति के पास रेस्क्यू काॅल आते हैं। ऐसे में रविवार की शाम को राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह के राजमहल में एक सांप घुस गया। जिसे देखने के बाद राजपरिवार के सदस्यों ने इसकी जानकारी सर्परक्षक टीम को दी। जहां टीम ने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। बताया जा रहा है कि रविवार को राजमहल में राजपरिवार के सदस्य घर पर थे। तभी उन्होंने घर के एक पुराने अलमारी के नीचे सांप देखा। सांप को देखने के बाद परिवार वाले सर्परक्षक समिति के सदस्यों से संपर्क किया। ऐसे में सर्परक्षक समिति के जय नारायण खर्रा वहां पहुंचे और परिवार के सदस्यों को बताया कि यह जहरीला नहीं है और धमना सांप है। यह सिर्फ चुहा खाने के लिए लोगों के घर तक पहुंच जाता है। इसके बाद जय ने उस सांप को तुंरत रेस्क्यू करने के बाद उसके बारे में पूरी जानकारी देकर सांप को अपने साथ ले गए और सुरक्षित स्थान पर उसे छोड़ दिया। राजमाता ने देखा रेस्क्यू
सर्परक्षक समिति के जय नारायण खर्रा ने बताया कि राजमहल से सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह की माता राजमाता ने सांप का पूरा रेस्क्यू देखे और बहुत ही ज्यादा प्रभावित होकर सर्परक्षक समिति को आशीर्वाद दिया। सांप करीब 5 फीट लंबा था और इसमें कोई जहर नहीं होता है। उसे सुरक्षित छोड़ा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *