हिमाचल में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार:कल रात वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, 25 जून को भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में एंट्री के साथ ही मानसून धीमा पड़ गया है। प्रदेश के ज्यादातर भागों में हल्की बारिश ही देखने को मिली है। मौसम विभाग की माने तो 90 प्रतिशत क्षेत्रों में मानसून पहुंच चुका है। सोलन जिले के बद्दी, ऊना के पंजाब से सटे क्षेत्रों और पांवटा साहिब में भी आज या कल तक मानसून प्रवेश कर जाएगा। प्रदेश के कई भागों में मानसून की एंट्री 20 जून को हो गई थी। मगर अब तक बहुत कम बारिश ही देखने को मिली है। ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी के बावजूद कुछ क्षेत्रों में ही तेज बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि 24 जून की रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे 25 जून को अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज भी 3 जिले ऊना, कांगड़ा और सिरमौर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, मंडी और सोलन जिला में आज यलो अलर्ट दिया गया है। बीते 24 घंटे के दौरान भी कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। कांगड़ा में सबसे ज्यादा 37 मिलीमीटर बादल बरसे। कसौली में 30 मिलीमीटर, जोत में 21, मंडी 9.8, करसोग में 8.1, पच्छाद 5.2, जोगेंद्रनगर 4, शिमला में 1.6 और कुफरी में 1 मिलीमीटर बारिश हुई। कल 3 जिलों में चेतावनी कल यानी 24 जून को चंबा, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिला में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला और मंडी में यलो अलर्ट है। 25 जून को 8 जिलों में चेतावनी वेस्टर्न डिस्टरबेंस 25 जून को ज्यादा एक्टिव होगा। इस दिन 8 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला और सिरमौर जिला में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया है। 26 जून को चंबा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिला में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने खासकर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी वाले जिलों में नदी नालों और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट मानसून की एंट्री के बाद से बीच-बीच में हो रही बारिश से प्रदेश का औसत तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। कांगड़ा के तापमान में सबसे ज्यादा 8.8 डिग्री की कमी आने के बाद 30.8 डिग्री तापमान रह गया है। चंबा का तापमान नॉर्मल से 7 डिग्री कम होने के बाद 30.7 डिग्री, मंडी का पारा 4.3 डिग्री कम होने के बाद 30.4 डिग्री, धर्मशाला का 3.3 डिग्री गिरने के बाद 27 डिग्री, शिमला का 1.5 डिग्री लुढ़कने के बाद 23.2 डिग्री और मनाली का अधिकतम तापमान 2 डिग्री कम होने के बाद 25.4 डिग्री रह गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *