दिव्यांगजन स्कूल बंद करने का विरोध:सारंगढ़ में एनएसयूआई ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

सारंगढ़ के रेंजरपारा में स्थित एकमात्र दिव्यांगजन स्कूल एवं आवास को बंद करने के प्रस्ताव के विरोध में एनएसयूआई ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्रांजल फाउंडेशन को बंद करने के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की है। पदाधिकारियों का आरोप है कि षड्यंत्रपूर्वक तरीके से स्कूल की मान्यता समाप्त कर इसे बंद करने की कोशिश की जा रही है। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। कार्यक्रम में प्रांजल फाउंडेशन के दिव्यांगजन और वृद्धजन मौजूद रहे। इसके अलावा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम बाजपेयी, सत्यम बाजपेयी, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल, हरीश जायसवाल, धनेश भारद्वाज, योगेश सोनवानी और नवीन यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *