स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज और दवाएं

भास्कर न्यूज | लातेहार सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मई माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी और प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन पांडेय ने सभी को सम्मानित किया। कक्षा 10 से अभिषेक कुमार और खुशी कुमारी, कक्षा 9 से प्रतीक कुमार पांडे और चैताली कुमारी, कक्षा 8 से देव कुमार, कक्षा 7 से आदित्य कुमार, कक्षा 6 से प्रतीक कुमार और नीतू कुमारी, कक्षा 5 से स्वीटी कुमारी, कक्षा 4 से परी कुमारी, कक्षा 3 से लक्ष्यराज, कक्षा 2 से आदित्य उरांव और सुनिधि कुमारी, कक्षा 1 से यश कुमार सिंह और आरोही उरांव को श्रेष्ठ छात्र चुना गया। प्रभात वर्ग से अंश कुमार शर्मा, उदय वर्ग से सभ्यता सिंह और अरुण वर्ग से अनिक अग्रवाल को भी श्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार मिला। चयन में उपस्थिति, पढ़ाई, खेलकूद, व्यवहार, बोलने की कला और नम्रता को आधार बनाया गया। मई माह के श्रेष्ठ आचार्य का पुरस्कार ओंकारनाथ सहाय को मिला। कर्मचारियों में श्रेष्ठ कार्य के लिए आशीष कुमार को सम्मानित किया गया। सभी को प्रशस्ति पत्र और उपहार दिए छतरपुर|आयुष विभाग द्वारा छतरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार से दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बीडीओ आशीष कुमार साहू, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी रामनारायण कारक, डीपीएम एमके मेहता, अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजेश अग्रवाल, बीस सूत्री अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह व युवा समाजसेवी अरविंद गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान संबोधित करते हुए बीडीओ आशीष कुमार ने कहा कि आयुष विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों में आर्युवेदिक पद्धति से उपचार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शिविर में अस्थि रोग, पाचन रोग, नाड़ी रोग, श्वास रोग, वात रोग, चर्म रोग, मधुमेह, रक्तचाप सहित अन्य बीमारियों का मुफ्त इलाज कर दवाइयां वितरित की गई। शिविर में मौजूद नोडल पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार रवि व डॉ अखिलेश कुमार द्वारा करीब 200 मरीजों का इलाज कर निःशुल्क दवा भी दी गई। मौके पर बीएओ संजीव कुमार, कैथल सहित विभाग के कंपाउंडर, दवासाज व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *