महुआडांड़: 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, लोग परेशान

भास्कर न्यूज | महुआडांड़ प्रखंड में बिजली आपूर्ति की अनियमितता और लंबे समय तक बाधित रहने वाली बिजली कटौती ने स्थानीय निवासियों की परेशानियों को चरम पर पहुंचा दिया है। प्रखंड में पिछले 24 घंटों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है, जिसके कारण लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के अभाव में पेयजल संकट गहरा गया है, मोबाइल फोन बंद हो गए हैं, और घरों में लगे इनवर्टर भी बेकार हो गए हैं, जिससे रात के समय अंधेरा छा रहा है। पानी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। हैंडपंप और मोटर पंप काम नहीं कर रहे, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बार-बार फोन करने और शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकाला जा रहा। निवासियों का आरोप है कि बिजली कटौती की कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी जाती, जिससे उनकी दिनचर्या और व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि डुमरी-चैनपुर-गुमला-र ायडीह सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है, क्योंकि रूट पर मरम्मत कार्य चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *