मोहर्रम को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक

पाटन| नावाजयपुर थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने की। संचालन थाना प्रभारी सतीश कुमार ने किया। बैठक में पाटन बीडीओ डॉ. अमित कुमार झा भी मौजूद रहे। सीओ श्रीवास्तव ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन और आमजन की साझा जिम्मेदारी है। सभी को शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाना चाहिए। बीडीओ डॉ. अमित कुमार झा ने मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने वॉलिंटियरों की सूची जल्द थाना को दें। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। किसी भी संदिग्ध या अफवाहजनक सूचना को तुरंत थाना या पुलिस वाट्सएप ग्रुप में साझा करें। इससे समय पर पुष्टि कर कार्रवाई की जा सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *