खरवार लोक सेवक संघ ने मेधावी विद्यार्थियों किया सम्मानित

भास्कर न्यूज | लातेहार शहर के होटल कार्निवाल में खरवार लोक सेवक संघ, झारखंड ने वर्ष 2024-25 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सफल छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खरवार शामिल हुए। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की कुंजी है। आदिवासी खरवार समाज पहले बहुत पीछे था, लेकिन अब मेहनत से हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग अपनी संस्कृति, सभ्यता और धरोहर को बचाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। खरवार लोक सेवक संघ का गठन इसी उद्देश्य से किया गया है कि जो लोग आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित हैं, उन्हें पढ़ाई का अवसर मिले। जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, उन्हें हर सुविधा दी जाएगी। खरवार समाज में आर्थिक तंगी के कारण कई बार बच्चियों की शादी नहीं हो पाती, संघ आने वाले समय में इस दिशा में भी काम करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *