आयुष शिविर, 150 से ज्यादा मरीजों का इलाज

मेदिनीनगर| विश्व संगीत दिवस पर परिमल प्रवाह द्वारा ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता परिमल प्रवाह के संस्थापक संरक्षक हरिवंश प्रभात ने की। मंच संचालन संयुक्त रूप से मनीष कुमार मिश्रा नंदन और परिमल प्रवाह के सचिव विजय शंकर मिश्र ने किया। मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सरस्वती वंदना श्रीमती रीना प्रेम दुबे एवं परिमल प्रवाह का संस्था गीत विजय शंकर मिश्रा ने प्रस्तुत किया। मौके पर सचिव उमेश कुमार पाठक रेनू ने कहा कि मानव जीवन संघर्षों से भरा पड़ा है ऐसे में संगीत ही सहारा देता है।, अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने कहा की संगीत के बिना मानव जीवन अधूरा है। मोहम्मदगंज| जिला उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को मोहम्मदगंज प्रखंड परिसर में दो दिवसीय आयुष स्वास्थ्य शिविर शुरू हुआ। शिविर का आयोजन जिला आयुष समिति ने किया। पहले दिन 150 से ज्यादा बुजुर्गों का इलाज किया गया। मरीजों को आयुर्वेद और होमियोपैथ पद्धति से उपचार मिला। शिविर में होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अशोक प्रजापति, डॉ. राकेश रौशन सिंह, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. शक्ति सिंह और डॉ. अविनाश सिंह ने इलाज किया। मरीजों में जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, घुटनों की सूजन और वृद्धावस्था से जुड़ी समस्याएं पाई गईं। इलाज के बाद सभी मरीजों को मुफ्त दवाएं दी गईं। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रामी किंडो और शिल्पा मौर्या ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। दोनों ने मरीजों को परामर्श और प्राथमिक चिकित्सा सहायता दी। लातेहार| बनवारी साहू महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2025-29 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। छात्र-छात्राएं चांसलर पोर्टल के माध्यम से 15 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी जानकारी प्राचार्य प्रदीप तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को आवेदन के बाद सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे के बीच महाविद्यालय में उपस्थित होकर नामांकन सुनिश्चित करना होगा। अभिभावकों को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *