सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, 1 घायल

भास्कर न्यूज|हरिहरगंज हरिहरगंज शहरी क्षेत्र अंतर्गत एनएच 139 बेलौदर मोड़ के समीप रविवार कि देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक और सवार कौवाखोह कि ओर से हरिहरगंज की तरफ आ रहे थे। तभी घटनास्थल पर विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह दुर्घटना घटी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहा घायल का इलाज चल रहा है। हरिहरगंज पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि मृतक कि पहचान बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत कुटुंबा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी अर्जुन साव के 35 वर्षीय पुत्र राजकुमार सावतथा घायल कुटुंबा निवासी विनय साव के 22 वर्षीय पुत्र राजू साव के रूप में हुई है। मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। एवं पोस्मार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा दिया गया है। सीएचसी में आन डियूटी मौजूद डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि घायल राजू की हालत ठीक है। उधर मृतक राजकुमार साव के पिता अर्जुन साव, पत्नी अनीता देवी, पुत्री खुशी कुमारी, प्रिया कुमारी तथा पुत्र पीयूष कुमार सहित स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बारियातू| थाना क्षेत्र के फुलसु गांव में रहने वाले 55 साल के मोहन यादव ने जंगल में फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह उसका शव पंचफेड़ी जंगल में सखुआ पेड़ से लटका मिला। शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर मिला। गमछे से फंदा बनाकर आत्महत्या की गई थी। मोहन के छोटे बेटे अनिल यादव ने बताया कि रविवार शाम सब कुछ सामान्य था। पिता आम लेकर घर आए थे। फिर पड़ोसी के घर पार्टी में खाना खाने गए। रात में वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह बकरी चराने वाले ने शव लटका देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। देखा कि मोहन ने अपने ही गमछे से फांसी लगा ली थी। परिजनों ने बारियातू थाना को सूचना दी। खबर मिलते ही एसआई पीके तिवारी और एएसआई मिथिलेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *