भास्कर न्यूज| पाटन नवाजयपुर थाना अंतर्गत ग्राम भुइयांडीह, नावा अखाड़ा में थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में मौके से 120 लीटर जावा महुआ जब्त किया गया, जिसे वहीं पर नष्ट कर दिया गया।थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


