मंडावर| श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में बुधवार को रसीदपुर से खाटू श्याम धाम के लिए बस यात्रा रवाना हुई। मंडल के सदस्यों ने बताया कि ग्राम रसीदपुर से खाटू श्याम जी धाम के लिए स्थानीय सरपंच मोतीलाल बैरवा की अध्यक्षता में बुधवार को बाबा श्याम के जयकारों के साथ बस यात्रा रवाना हुई।


