गर्मी की छुट्टियां : फगवाड़ा गेट मार्केट 26 से 29 तक रहेंगी बंद

जालंधर | फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन ने 26 से 29 जून तक गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की है। इस दौरान इलाकों की सभी इलेक्ट्रिकल सामान की दुकानें बंद रहेंगी। फैसला सोमवार को एसोसिएशन के प्रधान अमित सहगल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में तय हुआ कि 13 साल से गर्मियों की छुट्टियों के दौरान दुकानें बंद रखने की परंपरा इस साल भी जारी रहेगी। दुकानें जिन क्षेत्रों में स्थित हैं, उनमें लवकुश चौक, फगवाड़ा गेट, चहार बाग, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, जगदंबे मार्केट, गुरु नानक मार्केट, सिद्धू मार्केट और मिलाप रोड शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *