गोस्वामी तुलसीदास मंदिर में दो घंटे सामूहिक सुंदरकांड के पाठ

अमृतसर | दुर्ग्याणा सरोवर किनारे स्थित गोस्वामी श्री तुलसीदास मंदिर में परम पूज्य पंडित चमन लाल के 102वें जन्म दिवस पर सोमवार को सामूहिक सुंदरकांड पाठ किए। सुबह 8 से 10 बजे दो घंटे चले पाठ दौरान कई भक्तजन पहुंचे। इससे पहले पंडितों ने मिलकर गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा का पंचामृत स्नान करके सुंदर शृंगार किया। इसी दौरान भक्तों ने मिलकर संगीतमय धुन पर सुंदरकांड पाठ किया। जिसे सुनकर हरेक भक्तजन सराबोर हो उठे। पाठ दौरान दोहे और चौपाइयां भी पढ़ी गईं। इस मौके पर भक्तों ने कहा कि यह मंदिर पंडित चमन लाल जी की देन है। उनके अंदर प्रभु प्रेम कूट-कूट कर भरा हुआ था। इसी मंदिर में हस्त लिखित श्री रामायण ग्रंथ समेत अन्य कई धार्मिक पुस्तकें रखी हैं। जिसे पढ़ने से मन शांत और शरीर निर्मल होता है। वहीं भक्तों की ओर से यहां ऐसा बैंक बनाया है जिसमें राम नाम के पत्र रखे हैं। इस मंदिर में तुलसी पूजन समेत अन्य कई धार्मिक समारोह होते हैं। इसी दौरान संगीत मय धुन पर रामनाम जाप किया गया। जिसे सुनकर सभी भक्तजन मंत्रमुग्ध हो उठे। इस मौके पर कई भक्तजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *