कोडरमा में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत:सड़क किनारे खड़ी हाईवा से टकराई बाइक; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्यमार्ग पर सोमवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय बाइक सवार अब्दुल कूदुस की मौत हो गई। हादसा पुरनाडीह बागिया के समीप हुआ। जब कूदुस की बाइक सड़क पर खड़ी एक हाईवा से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोडरमा स्टेशन से लौटते वक्त हुआ हादसा मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर शाम अब्दुल कूदुस किसी व्यक्ति को ट्रेन पकड़वाने के लिए कोडरमा स्टेशन गए थे। वहां से लौटते वक्त जब वे घोड़थम्भा स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी डोमचांच थाना क्षेत्र के पुरनाडीह बगिया में उनकी बाइक सड़क पर खड़ी एक ब्रेकडाउन हाईवा (बीआर 01 जीएम 6508) से टकरा गई। हाईवा के बीच सड़क पर खड़े होने की वजह से हादसा हुआ। समाजसेवा से जुड़े थे अब्दुल कूदुस मृतक गिरिडीह जिले के चंडको पंचायत अंतर्गत लतबेध गांव के निवासी थे। वे स्थानीय स्तर पर समाजसेवा से जुड़े हुए थे। उनकी पत्नी लतबेध गांव की उपमुखिया हैं और अब्दुल कूदुस उनके प्रतिनिधि के रूप में काम करते थे। परिजनों ने बताया कि पंचायत के सारे कामकाज वही संभालते थे और लोगों के बीच उनकी अच्छी छवि थी। तीन बेटियां और दो बेटे के पिता था कूदुस अब्दुल कूदुस अपने पीछे तीन बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। परिजन रो-रो कर बेहाल हैं। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लावारिस हालत में खड़े भारी वाहनों की वजह से इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। यदि समय रहते ब्रेकडाउन वाहनों को हटाने की व्यवस्था होती, तो शायद यह जान बचाई जा सकती थी। लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर खड़े वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *