विवाद… एक ही परिवार के आरक्षक रिटायर्ड शिक्षक सहित 10 सदस्य भिड़े

जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर ग्राम पड़कीभाट में जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के 10 लोगों के बीच विवाद व मारपीट की नौबत आ गई। पुलिस के अनुसार रायपुर में पदस्थ वायरलेस आरक्षक ग्राम हीरापुर निवासी हेमंत कुमार साहू ने जानकारी दी है कि 22 जून को अपने बंटवारे की खेत में धान बुआई करने ट्रैक्टर से छोटे भाई कुंजलाल साहू, पत्नी फुलेश्वरी साहू और कुंजलाल की पत्नी ललिता के साथ पोण्डी खार जा रहे थे। सुबह 10 बजे पड़कीभाट में पहुंचते ही बड़ा भाई चन्द्र प्रकाश साहू पत्थर को फेंका। जिससे फुलेश्वरी को चोट लगी। पत्थर फेंककर बड़ा भाई अपने घर तरफ भाग गया। धान बुआई के बाद दोपहर 2.30 बे पड़कीभाट पहुंचे। बंटवारा की 7 डिसमिल जमीन पड़कीभाट में पिता गंगाराम के नाम पर है। जो मुझे व छोटे भाई कुंजलाल साहू को मिला है। वहां भी धान बुआई करने जा रहे थे। इस दौरान गंगाराम साहू, चन्द्र प्रकाश साहू, होनिल साहू व उमा शंकर साहू, कमलेश बाई, धर्मिन बाई ने हाथ मुक्का, डंडे, रॉड से मारपीट की। वहीं ग्राम पड़कीभाट निवासी रिटायर्ड शिक्षक गंगाराम साहू ने जानकारी दी है कि 22 जून को दोपहर 2.30 बजे बेटा कुंजलाल साहू, हेमन्त साहू, बहू फुलेश्वरी साहू एवं ललिता साहू चारों घर के सामने ट्रैक्टर से उतरे। जिसके बाद 2 एकड़ 60 डिसमिल जमीन को अपने पास क्यों रखे हो कहकर विवाद करने लगे। हेमंत कुदाली और कुंजलाल फावड़ा पकड़ा था। होनिल को कुंजलाल फावड़ा के बेठ से मारने लगा। दो बेटे व दो बहू ने हाथ मुक्का से मारपीट की। उमा शंकर को हेमंत ने कुदाली के बेठ से मारा। चन्द्रप्रकाश को कुंजलाल व हेमंत ने हाथ मुक्का, लाठी से मारपीट की। दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर बालोद थाने में 10 लोगों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *