देवरीबंगला| शासकीय प्राथमिक शाला खैरा में योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि योग शरीर को मस्तिष्क और मन से जोड़ता है। यह स्वस्थ शरीर का आधार है। जनपद सदस्य दुर्गा ठाकुर ने कहा, योग से मन एकाग्र होता है। शिक्षकों ने योग सत्र का संचालन किया। प्राणायाम में कपलभांति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी कराया गया। आसनों में सूर्यनमस्कार, वृक्षासन, ताड़ासन, धनुरासन, भुजंगासन और शवासन का अभ्यास कराया गया। सभी आसनों के लाभ भी बताए गए। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति मेघनाथ निषाद, उपसरपंच पवन निषाद, लेखराम भुआर्य , नर्रोत्तम देवांगन, नारद सिन्हा, प्रकाश देवांगन, दीनकुंवर साहू, मिलाप सिंह देशमुख, धर्मेंद्र निषाद मौजूद रहे।


