स्कूल में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दें

देवरीबंगला| ग्राम पंचायत खामतराई में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य चित्ररेखा साहू ने कहा कि शिक्षक बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दें। बच्चे देश का भविष्य हैं। प्राथमिक और मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं को चित्ररेखा साहू ने पेन और कॉपी देकर सम्मानित किया। बच्चों के लिए न्योता भोज भी रखा गया। कार्यक्रम में सरपंच नेमी साहू, माध्यमिक शाला अध्यक्ष टम्मनलाल साहू, प्राथमिक शाला अध्यक्ष लोकेश साहू, कोमन साहू, ईश्वरलाल साहू, खोमलाल केहरी, सोमनाथ साहू, महेश कुमार साहू, दिलेश्वर साहू, चिमनलाल साहू, दुर्गेश्वरी साहू, दिलेश्वरी ठाकुर, पुष्पा बाई साहू आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *