जामताड़ा| पंजानिया मोड़ पर सोमवार को समाजसेवक सुभाष मिर्धा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में सड़क पर गुजरने वाले करीब 40 मोटरसाइकिल सवारों को रोका। उन्हें समझाया कि बिना हेलमेट के बाइक चलाना जानलेवा हो सकता है। सुभाष मिर्धा ने कहा, बिना हेलमेट के बाइक चलाने से हर दिन कई लोगों की जान जाती है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटता है। बच्चों को दर-दर भटकना पड़ता है। परिवार अंधकार में डूब जाता है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने घर के पुरुषों को बिना हेलमेट बाइक चलाने से रोकें। हर हाल में हेलमेट खरीदें। जान है तो जहान है। अभियान में वासुदेव मिर्धा, लक्ष्मण मिर्धा, विष्णु प्रसाद मिर्धा, अमित मिर्धा, श्याम रूज, दिनेश रूज, गणेश रूज, चंपा देवी, कुंती कुमारी, उर्मिला कुमारी, गंगा देवी, मलोती देवी, रीना देवी, रेखा देवी, कौशल्या देवी आदि थीं।


