भगवान भोलेनाथ के विवाह में थिरके श्रद्धालु

नर्मदापुरम| रविशंकर नगर आदमगढ़ में चल रही संगीतमय श्रीशिव महापुराण के चौथे दिन भगवान भोलेनाथ के विवाह के प्रसंग में श्रद्धालुओं ने बराती बन जमकर नृत्य किया। भगवान भोले की बारात में बच्चों को विभिन्न वेशभूषा में सजाया। माता पार्वती और भगवान भोले के स्वरूप में सजे बच्चे आलौकिक और दिव्य लग रहे थे। यह कथा 22 से 28 दिसंबर तक कथा होगी। कथा के दौरान कथाचार्य प​ंिडत राजेश शास्री ने भगवान शिव की महिमा का व्याख्यान किया। शास्री ने बताया कि भगवान शिव की आराधना मनुष्य को मोक्ष प्रदान करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *