नर्मदापुरम| महिला बाल विकास शहरी (सेक्टर 4) के आंगनबाड़ी केंद्र 25-10 कंचन नगर रसूलिया में मंगल दिवस पर बाल चौपाल कार्यक्रम हुआ। इसमें बालक अद्विक भावना, दुष्यंत भदोरिया का केक काटकर जन्मदिन मनाया। आंगनबाड़ी केंद्र पर कागज के खिलौने, पेंटिंग, रंगोली, शब्द पहचान आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। सेक्टर सुपरवाइजर आस्था शिवहरे ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाडली लक्ष्मी योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवंती वर्मा, अटल बाल पालक रीना मालवीय, भावना मालवीय एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।


