दस महीने में 171 सड़क दुर्घटनाएं, 120 की जान गई , 139 घायल

एनाम खान | गढ़वा पिछले दस महीने में गढ़वा जिला में जनवरी से 171 दुर्घटना में 120 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 139 घायल लोग घायल हुए है। बावजूद इसके लोग सड़क सुरक्षा नियम को अपने को लेकर जागरूक नहीं है। लोग बिना हेलमेट के ही वाहन चलाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। परिवहन विभाग की लगातार कोशिशों के बाद भी सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। परिवहन विभाग के द्वारा युवाओं को सचेत करने के लिए विभिन्न स्कूल व कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर छात्रों को सड़क सुरक्षा को लेकर बराबर जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके जिले में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटना के कारण सड़क खून से लाल हो रही है। इसमें युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। तेज रफ्तार, नशा व हेलमेट नहीं पहनना दुर्घटना का मुख्य कारण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *