आर्य समाज मंदिर में किया हवन व सत्संग

भास्कर न्यूज | जालंधर आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह नगर में भक्तों की ओर से हवन करवाया गया। इसके मुख्य यजमान प्रो. डॉ. ललित जाजपुरा, हिना धनोपिया, राजेन्द्र शर्मा एवं भारती शर्मा रहे। यज्ञ ब्रह्मा अनुराग आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न करवाया। आर्य समाज के प्रसिद्ध भजन गायिका सोनू भारती ने ईश्वर भक्ति के भजन सुनाए। इस मौके पर आचार्य सुशील आर्य ने प्रवचनों के माध्यम से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। आर्यसमाज के प्रधान रणजीत आर्य ने गृहस्थ आश्रम को सर्वोत्तम आश्रम बताते हुए 16 संस्कारों में विवाह संस्कार को लेकर अपने विचार प्रकट किए। वहीं मंच का संचालन अनिल कोहली ने किया। आर्य समाज के महामंत्री हर्ष लखन पाल ने हिंदुत्व को एक करने के विषय में अपने विचारों को प्रकट करते हुए कहा कि हमारा एक ही धर्म है- सत्य सनातन धर्म तथा कर्म ही पूजा है। इस मौके पर हरि चंद, सुभाष आर्य, इन्दु आर्या, सुनीता रानी, समर कुमार, राजीव शर्मा, अशोक कुमार, अनिल भसीन, कंचन भसीन, भूपेंद्र उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *